
NNH रायपुर/ राजधानी रायपुर में आज आर. डी. तिवारी स्कूल, रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में विधायक राजेश मूणत, महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौर ने 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित शेड का लोकार्पण एवं 1 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से शाला परिसर अतिरिक्त कक्ष निर्माण व अन्य विकास कार्यों हेतु भूमि पूजन किया।
इस दौरान रायपुर के विधायक राजेश मूणत ने कहा कि यह कार्य हमारे बच्चों के उज्जवल भविष्य की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है। बेहतर अधोसंरचना, सुविधाजनक कक्ष और सुरक्षित वातावरण बच्चों की शिक्षा में सकारात्मक परिवर्तन लाएंगे।
इस पहल से न केवल छात्रों को लाभ होगा, बल्कि शिक्षकों को भी बेहतर शिक्षण वातावरण प्राप्त होगा। मैं रायपुर पश्चिम की जनता और छत्तीसगढ़ सरकार का आभार प्रकट करता हूँ, जिनके सहयोग और विश्वास से हम निरंतर विकास की राह पर अग्रसर हैं।






