क्राइम रिपोर्टछत्तीसगढ़देश/प्रदेश

चावल ब्रांड “अब्बा हुजूर” को लेकर विवाद रायपुर के चावल कारोबारी गिरफ्तार

NNH रायपुर/ चर्चित चावल ब्रांड अब्बा हुजूर को लेकर ट्रेडमार्क विवाद सामने आया है। तेलंगाना के मिर्यालगुड़ा के चावल व्यवसायी संतोष रेड्डी गंथा ने रायपुर के व्यापारियों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए तेलंगाना में मामला दर्ज कराया है। मामला 11 मार्च 2025 को दर्ज कराया गया था, जिसमें बीएनएस की धाराएं 30(2) और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच तेलंगाना पुलिस कर रही है।शिकायत करने वाले संतोष रेड्डी भव्यश्री सिल्की सॉर्टेक्स राइस मिल के मालिक हैं, और उनका दावा है कि भव्य श्री अब्बा हुजूर चावल ब्रांड उनका है।

शिकायकर्ता के अनुसार वर्ष 2011 में उन्होंने इस ब्रांड की शुरुआत की थी और वे इसके मूल डिज़ाइनर हैं। लेकिन अब, रायपुर स्थित आराध्या एग्रो टेक के मालिक किशन खेतपाल, उनके सहयोगी नरेंद्र खेतपाल, और नागपुर के दिलीप दोशी (शारदा राइस मिल) पर आरोप है कि वे इस ब्रांड को हथियाने, बदनाम करने और उनके व्यापार को समाप्त करने की साजिश रच रहे हैं। शिकायतकर्ता संतोष रेड्डी के अनुसार, फरवरी 2025 में आरोपियों ने उनसे हैदराबाद और मिर्यालगुड़ा में मुलाकात की और धमकी दी कि यदि उन्होंने अब्बा हुजूर ब्रांड का इस्तेमाल बंद नहीं किया, तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। इसके बाद, व्हाट्सएप ग्रुप्स में झूठे और मानहानिपूर्ण मैसेज किए गए, जिनमें दावा किया गया कि अब्बा हुजूर अब आराध्या एग्रो टेक का रजिस्टर्ड ट्रेडमार्क है। शिकायत कर्ता रेड्डी से 1 करोड़ रुपये की फिरौती भी मांगी गई, जब उन्होंने रकम देने से इनकार किया, तो ब्रांड को पूरी तरह खत्म कर देने की धमकी दी गई।

जिसके बाद 11 मार्च 2025 को बीएनएस की धाराएं 30(2) और 351(2) के तहत केस दर्ज हुआ है। तेलंगाना पुलिस की एक टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके पते पर दबिश दी है। अब मिली जानकारी के अनुसार चिकित्सीय आधार पर अग्रिम जमानत ले ली है। हालांकि आरोपियों को 25 अप्रैल तक तेलंगाना कोर्ट में पेश होना है।

Back to top button