
NNH रायपुर/ छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहासोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट की है, जिसमें बघेल ने लिखा है कि पहलगाम की हृदयविदारक घटना की वजह से देश शोक में डूबा है और भाजपा जश्न में डूबी हुई है।
प्रधानमंत्री स्वयं जब चुनावी रैली कर रहे हों तो छत्तीसगढ़ भाजपा क्यों संकोच करने लगी भला?दे शभक्ति के नारे लगाना अलग बात है और संवेदनशील होकर शोक प्रकट करना दूसरी।

बता दें कि भाजपा नेता लोकेश कावड़िया ने आज निशक्तजन आयोग के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया है। और भूपेश बघेल ने कावड़िया के आमंत्रण पत्र को भी पोस्ट किया।






