अन्यछत्तीसगढ़

दुर्ग केंद्रीय जेल में अवैध वसूली को लेकर पूर्व भाजपा पार्षद ने खोला मोर्चा

NNH दुर्ग/ दुर्ग के केंद्रीय जेल में निरुद्ध कैदियों द्वारा मोबाईल फोन चलाने और अवैध वसूली की शिकायत को लेकर भाजपा के पूर्व पार्षद जय प्रकाश यादव ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा कि इस मामले से जल्द ही प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय को अवगत कराकर जेल अधीक्षक को यहां से हटाने की मांग की जाएगी। जयप्रकाश ने बताया कि लगातार दुर्ग केंद्रीय जेल में एक घटना भी हो चुकी है जहां कैदी सुंदर जाल की मृत्यु भी हुई है, और जेल प्रशासन ने उसपर कोई कार्रवाई नहीं की है।  दुर्ग जेल में पुलिस द्वारा छापेमारी के बाद कई चीजें सामने आई थीं, जिसमें हाईप्रोफाइल कैदी काजू किशमिश खा रहे थे, और ऐसी विभिन्न शिकायतों पर कार्रवाई नही की गई तो दुर्ग जेल प्रशासन के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।

Back to top button