छत्तीसगढ़सामाजिक सरोकार

छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत महिला विंग द्वारा आज भीषण गर्मी में किया गया छाछ एवं मठा वितरण

NNH रायपुर/ छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत महिला विंग द्वारा भीषण गर्मी में तेलीबांधा तालाब मरीन ड्राइव में आज शीतल जल, छाछ व मठा का वितरण किया गया। इस दौरान छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी ने कहा कि पंचायत सेवा कार्यों में अग्रणी रहती है, आज भीषण गर्मी में भी महिला विंग द्वारा एक छोटी सी शीतल जल सेवा का आयोजन किया गया है।

आज इस कार्यक्रम में रायपुर उत्तर के विधायक पुरन्दर मिश्रा, पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी, मुरलीधर उदासी, प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी, महासचिव बलराम आहूजा, कोषाध्यक्ष कैलाश बालानी, प्रदेश प्रवक्ता सुभाष बजाज, कैलाश खेमानी, तनेश आहूजा, अमर चंदवानी, विकास रूपरेला, अनिल लाहोरी, विनोद राजा संतवानी, मनीष पंजवानी, रतन वल्याणी, प्रकाश सोनवानी, रितेश वाधवा, अजित मोटवानी, पहलाज खेमानी, अजय बजाज, संजय लालवानी, रवि पंजवानी, दीपक केवलानी, दीपक एशनी, देवराज गुरनानी, विशाल बक्शी, राजकुमार पंजवानी सहित बड़ी संख्या में महिला विंग व पंचायत की पूरी टीम उपस्थित थी।

Back to top button