अन्यछत्तीसगढ़सामाजिक सरोकार
छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के प्रदेश पदाधिकारियों का धमतरी प्रवास सम्पन्न

NNH रायपुर/ पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के प्रदेश पदाधिकारी आज धमतरी प्रवास पर थे। जहां महासचिव बलराम आहूजा एवं प्रदेश सचिव अमर चंदनानी द्वारा पूज्य सिंधी पंचायत धमतरी के मुखी चन्दर लाल एवं पदाधिकारी गणों के समक्ष समाज संबंधित (रायपुर केस) पारिवारिक मसले का सफलता पूर्वक आपसी सहमति से निराकरण करवाया गया।
प्रदेश सचिव अमर चंदनानी ने जानकारी देते हुए बताया है कि, छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के पदाधिकारी गण विभिन्न विषयों को लेकर प्रदेश के सभी जिलों में प्रवास करते हैं, जहां पर काम कर रही सिंधी पंचायतों के कार्यों की समीक्षा तथा सहयोगात्मक दृष्टिकोण से समन्वय स्थापित कर आगे की कार्य योजना तैयार की जाती है।







