छत्तीसगढ़जन-सरोकारराजनीति

पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कुम्हारी टोल प्लाजा बंद करने की मांग को लेकर चलाया हस्ताक्षर अभियान

NNH रायपुर/ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव व रायपुर पश्चिम के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ शनिवार को कुम्हारी टोल प्लाजा पर व्यापक हस्ताक्षर अभियान चलाकर इसे तत्काल बंद कराने की मांग की। और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा में वाहनों के लिए लगाए गए स्कैनिंग कैमरे को काले पेंट से पोत दिया।

इस दौरान विकास उपाध्याय ने कहा कि निशुल्क मार्ग पर ऐसी निगरानी और फास्टटैग के जरिए अवैध वसूली अस्वीकार्य है। और टोल भुगतान कर रहे जनता से बातचीत कर समर्थन में हस्ताक्षर लेकर न्यायालय में प्रस्तुत करने की बात कही है।

उपाध्याय ने आगे कहा कि भाजपा के संरक्षण में हो रही अवैध वसूली के खिलाफयह संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक कुम्हारी टोल प्लाजा बंद नहीं होता और जनता को राहत नहीं मिलती।

Back to top button