खबरों की खबरछत्तीसगढ़जन-सरोकार

NNH की खबर का असर; अमलीडीह में अवैध प्लॉटिंग पर रायपुर नगर निगम प्रशासन का चला बुलडोजर

"बनाए गए मुरूम के कच्चे मार्ग को काटकर और अवैध रूप से निर्मित दीवार को तोड़ने के बाद निगम कमिश्नर ने दिए कानूनी कार्यवाही के निर्देश"

NNH रायपुर/ नेशन न्यूज़ हिंदी NNH द्वारा अवैध प्लॉटिंग को लेकर लगातार समाचार प्रकाशित किया जा रहा था, सुर NNH की खबर का असर ये हुआ कि रायपुर नगर पालिक निगम ने अवैध प्लाटिंग के खिलाफ एक बड़ी और सख्त कार्रवाई की है।

आयुक्त विश्वदीप के सीधे आदेश पर नगर निगम जोन 10 के अधिकारियों ने राजेन्द्र प्रसाद वार्ड क्रमांक 52, अमलीडीह पुलिस कॉलोनी जाने वाले मार्ग पर पेट्रोल पंप के बाजू में लगभग 3 एकड़ निजी भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग को तुरंत रोक दिया, और प्लॉटिंग पर बनाई गई मुरुम की अवैध सड़क व दीवार पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। इस कार्यवाही से भू-माफियाओं के बीच हड़कंप मच गया है।

रायपुर नगर निगम जोन क्रमांक 10 के अंर्तगत अमलीडीह मेन रोड पेट्रोल पंप के बाजू में अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी, जिसका NNH द्वारा लगातार समाचार प्रकाशित कर जिला व निगम प्रशासन को अवगत कराया गया। जिसके बाद बुधवार को नगर निवेशक आभास मिश्रा और जोन 10 के कमिश्नर विवेकानद दुबे के निर्देशानुसार, कार्यपालन अभियंता आशीष शुक्ला के नेतृत्व में एक टीम ने मौके पर पहुंचकर अभियान चलाया। थ्रीडी मशीन की सहायता से अवैध प्लाटिंग के लिए बनाए गए मुरूम के कच्चे मार्ग को काटकर और अवैध रूप से निर्मित दीवार को तोड़कर स्थल को पूरी तरह से अवरुद्ध कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई अवैध प्लाटिंग को प्रभावी ढंग से रोकने के लिए एक तत्काल और कारगर कदम है।

कमिश्नर ने दिए सख्त कानूनी कार्रवाई के निर्देश

कार्रवाई के बाद रायपुर नगर निगम कमिश्नर विश्वदीप ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल उच्च स्तरीय निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने नगर निवेशक आभास मिश्रा और जोन 10 कमिश्नर को निर्देश दिया है कि वे अवैध प्लाटिंगकर्ता की विस्तृत जानकारी तहसीलदार रायपुर से तुरंत प्राप्त करें। नियमानुसार, अवैध प्लाटिंगकर्ता के खिलाफ संबंधित पुलिस थाने में नामजद एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी, ताकि अपराधियों पर सख्त शिकंजा कसा जा सके।

Back to top button