क्राइम रिपोर्टखबरों की खबरछत्तीसगढ़देश-विदेश

बाबू खेमानी ने किन रसूखदार लोगों के नाम का किया खुलासा, जो गिरफ्तारी के डर से छूपते फिर रहे हैं

NNH रायपुर/ ऑनलाइन सट्टा कारोबारी बाबू खेनामी की गिरफ्तारी के बाद हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस की जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि बाबू खेमानी के रायपुर के कई बड़े कारोबारी और रसूखदार लोगों ने सट्टा खेला है। हाई प्रोफाइल लोग बाबू खेमानी के जरिए शहर में सट्टा खेलते थे। पुलिस को बाबू खेमानी के मोबाइल से कई परमानेंट कस्टमर की लिस्ट मिली है। इस लिस्ट में शहर के कई प्रभावशाली नाम शामिल हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाबू खेमानी जिस ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क में ‘आईडी ऑनर’ की भूमिका में रहता था, वो अलग-अलग नामों से सट्टा खेलने के लिए रसूखदार लोगों को आईडी और पॉसवर्ड देता था। वो उन रसूखदार लोगों को टेलीग्राम के जरिए लिंक भेजकर जोड़ता था। यही से उन बड़े हाईप्रोफाइल लोग उसके सट्टा नेटवर्क में एंट्री करते थे।

अब तक इस मामले में गोवा, ओडिशा, मुंबई और मध्यप्रदेश से गिरोह के 27 सदस्यों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। गिरोह का एक अन्य सरगना करण खेमानी अभी भी फरार है, जो बाबू का सगा भाई है।

गौरतलब है कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और सट्टा सिंडिकेट का मास्टरमाइंड बाबू खेमानी उर्फ गुलशन को मुम्बई से पुलिस ने गिरफ्तार किया था, उसके बाद पुलिस ने उसकी रिमांड ली थी। रिमांड के दौरान पूछताछ में बाबू ने खुलासा किया है कि रायपुर के कई बड़े कारोबारी और रसूखदार लोगों ने सट्टा खेला है। हाई प्रोफाइल लोग बाबू खेमानी के जरिए शहर में सट्टा खेलते आ रहे थे।

सट्टे के इस धंधे में बाबू के कई रिश्तेदारों के नाम भी सामने आ रहा हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। इनमें से एक मनोज कुमार उर्फ एमके है, जो बिलासपुर से दुबई शिफ्ट हो चुका है। एमके मूलतः कटनी का रहने वाला है, जोअक्सर मुंबई आता-जाता रहता है, और मिली जानकारी के मुताबिक बाबू उससे मिलने के लिए मुंबई जाता था, जहां दोनों साथ रहते थे। यह जानकर हैरानी होगी कि एमके के सैकड़ों छोटे-छोटे सट्टा एप चल रहे हैं, बाबू और एम के मिलकर ही सट्टेबाजी का पूरा नेटवर्क संचालित कर रहे थे।

रिमांड पूरी होने के बाद न्यायालय ने उसे 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। लेकिन बाबू खेमानी ने पूछताछ में आखिर किन रसूखदार लोगों के नाम का खुलासा किया है, जो गिरफ्तार के डर से पुलिस से छूपते फिर रहे हैं…?

Back to top button