छत्तीसगढ़राजनीति

पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी नियुक्त

व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुभाष अग्रवाल सहित छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत के पदाधिकारियों, शुभचिंतकों ने दी बधाई, शुभकामनाएं

NNH रायपुर/ छत्तीसगढ़ भाजपा ने विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठों में प्रदेश प्रभारी नियुक्त किए हैं, जिसमें भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी को भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल ने श्रीचंद सुंदरानी को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ को उनके अनुभव का लाभ मिलेगा।

वहीं रायपुर नगर निगम के एमआईसी सदस्य एवं छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत के अध्यक्ष अमर गिदवानी, महासचिव जितेंद्र बडवानी, राजेश गुरनानी, गोविंद वाधवानी, सुदेश मध्यान, दिनेश अठवानी, राहुल चंदनानी, बिहारी होतवानी, मोनू आहूजा सहित शुभचिंतकों ने श्रीचंद सुंदरानी को बधाई और शुभकामनाएं दी है। प्रकोष्ठों के प्रभारियों की सूची निम्नानुसार है:-

Back to top button