उत्सवछत्तीसगढ़सामाजिक सरोकार

छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत महिला युवा विंग का जन्माष्टमी में भजन म्यूजिकल तंबोला

विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह ने किया कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन

रायपुर/ छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत की महिला युवा विंग द्वारा 6 सितंबर रविवार को शाम 6 बजे शगुन फ़ार्म वीआईपी रोड रायपुर में ग्रैंड भजन म्यूजिकल तंबोला का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने पोस्टर का विमोचन किया है, जहां इस दौरान महिला युवा विंग की अध्यक्ष राशि बलवानी, रश्मि बडवानी, कशिश खेमानी, दीपिका जेठवानी, दीपा गावरी, काव्या दासवानी उपस्थित थे।

महिला युवा विंग की प्रदेश अध्यक्ष राशि बलवानी ने जानकारी देते हुए बताया है कि जन्माष्टम्मी के पावन अवसर पर इस कार्यक्रम में 40 भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी, जहां इन भजनों में भाव विभोर होकर लोग तंबोला भी खेलेंगे।

राशि बलवानी ने बताया कि इस आयोजन में 10 गोल्ड पुरस्कार के साथ ही 100 सिल्वर पुरुस्कार भी रखे गए हैं। इस अवसर पर टीवी कलाकार कृष्ण की भूमिका में अपना परफॉर्मेंस देंगे, तो वहीं गुजरात के मशहूर कलाकार मेहुल ठक्कर इस तम्बोला कार्यक्रम का संचालन करेंगे।

Back to top button