छत्तीसगढ़ चेम्बर की नई टीम में जगह नही मिलने से रायपुरा व्यापारी संघ नाराज़
"लाखेनगर से पांच और महादेव घाट - रायपुरा व्यापारी संघ से एक भी पदाधिकारी नही"

NNH रायपुर/ छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स की जम्बो कार्यकारिणी घोषित होने के बाद अलग अलग जिलों के व्यापारियों ने नाराजगी जताई है। अब ताज़ा मामला रायपुर के महादेव घाट व्यापारी संघ का है, जहां के व्यापारी संघ के पदाधिकारी इस बात से नाराज़ हैं कि उनके यहां से चेम्बर में एक भी पदाधिकारी नही बनाया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार महादेव घाट रोड व्यापारी कल्याण संघ और रायपुरा व्यापारी संघ से किसी को भी चेंबर ऑफ कॉमर्स की नई टीम में किसी को भी जगह नही दी गई है। जबकि लाखे नगर चौक से पांच लोगों को लिया गया है। जिनमें 4 उपाध्यक्ष 1 मंत्री बनाया गया है। जबकि चेम्बर के पूर्व अध्यक्ष अमर पारवानी व अन्य वरिष्ठों के द्वारा महादेव घाट, रायपुरा व्यापारी संघ से दो नाम दिया गया था, उसके बाद भी उनकी अनदेखी की गई है। वहीं सारंगढ़ जिले के बाद रायपुर में भी परिवार वाद के आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि एक ही परिवार के तीन तीन लोगों को पदाधिकारी बनाया गया है। अब यह पूरा विवाद सामने आने के बाद चेम्बर के वरिष्ठ पदाधिकारी इसे सुलझाने में लगे हुए हैं।







