छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत युवा विंग द्वारा आयोजित सिंधी गरबा महोत्सव का समापन, हजारों की संख्या में समाज-जन हुए शामिल
कुलदेवी हिंगलाज माता के जयकारों से गूंज उठा गरबा मैदान

NNH रायपुर/ पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी के मार्गदर्शन में युवा विंग, एवं महिला विंग द्वारा राजधानी रायपुर के अम्बुजा मॉल में दो दिवसीय सिंधी गरबा नृत्य महोत्सव का आयोजन किया गया था। जहां समाज के लोग हजारों की संख्या में सम्मिलित हुए और गरबा नृत्य में भाग लिया, जहां अम्बुजा मॉल का गरबा मैदान कुलदेवी हिंगलाज माता के जयकारों से गूंज उठा।
छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष विकास रूपरेला ने जानकारी देते हुए बताया कि दैवीय आराधना के इस महापर्व में संस्था के सभी साथी इस “सिंधी गरबा” आयोजन को सफल बनाने के लिए बहुत मेहनत की है। तथा सिंधी गरबा नृत्य में हज़ारों की संख्या में समाजजन सम्मिलित हुए हैं। एक दिन पहले बुधवार को भारी बावजूद भी मॉल के ही अंदर गरबा सफल आयोजन किया गया था, जिसमें भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे।
सिंधी गरबा महोत्सव में प्रतिभागियों ने आकर्षक वेशभूषा के साथ नृत्य किया, और उन्हें पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा प्रतिभागियों को उपहार भेंट किया है।
सिंधी गरबा महोत्सव में प्रमुख रूप से पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी, कार्यकारी अध्यक्ष महेश रोहरा, महासचिव बलराम आहूजा, कोषाध्यक्ष कैलाश बालानी, सहकोषाध्यक्ष तनेश आहूजा, प्रदेश सचिव अमर चंदनानी, युवा विंग अध्यक्ष विकास रूपरेला, महासचिव अनिल लाहौरी, मनीष पंजवानी, प्रेमप्रकाश मध्यानी, रतन वर्ल्यानी, राजा संतवानी सहित समाज के अनेकों गणमान्य नागरिक प्रमुख रूप से शामिल हुए।







