छत्तीसगढ़मध्यप्रदेशराजनीति

अमित चिमनानी द्वारा रचित पुस्तक एमपी के सीएम मोहन यादव को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने की भेंट

NNH इंदौर/ इंदौर में भाजपा मध्य पश्चिम क्षेत्र पंडित दीनदयाल वक्ता प्रशिक्षण महाभियान के पश्चात छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार एवं छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों व उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक भेंट की।

 प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि यह पुस्तक भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी के उत्कृष्ट प्रयासों का परिणाम है, जो सुशासन और विकास की दिशा में हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री आदरणीय श्री शिवप्रकाश जी एवं वरिष्ठ नेता रामभाऊ म्हालगी प्रबोधिनी (RMP) के उपाध्यक्ष श्री विनय सहस्त्रबुद्धे जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

 

 

Back to top button