खास खबरछत्तीसगढ़जन-सरोकार

IFWJ ने बिलाईगढ़ में पत्रकार पर हमले की कड़े शब्दों में की निंदा, अधिकारी पर आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग

NNH रायपुर/ इंडियन फेडरेशन का वर्किंग जर्नलिस्ट (IFWJ) के राष्ट्रीय सचिव शिवशंकर सोनपिपरे ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के कृषि विभाग के कार्यालय में अधिवक्ता और पत्रकार के साथ मारपीट की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि कृषि विस्तार अधिकारी प्रवीण पटेल ने रिपोर्टिंग के दौरान डॉक्यूमेंट की फोटो खींचने पर पत्रकार के साथ मारपीट शुरू कर दी, जहां बीच बचाव करने आए अधिवक्ता को भी धकेल दिया। यह घटना का CCTV में कैद हो गई, जो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि कृषि विस्तार अधिकारी गुस्से में आकर कैसे एक पत्रकार पर हमला कर उसके साथ मारपीट की है।

शिवशंकर ने आगे कहा इस दौरान दफ्तर में मौजूद सीनियर अधिकारी और अन्य स्टाफ मूकदर्शक बने रहे। आरोप है दफ्तर पहुंचे पत्रकार ने किसान सम्मान निधि की राशि से संबंधित समस्या की जानकारी मांगी थी। जानकारी नहीं देने पर उच्च अधिकारियों से शिकायत की बात कही थी। इसी बात से प्रवीण पटेल भड़क गए और मारपीट शुरू कर दी, जो कि निंदनीय और शर्मनाक कृत्य है।

IFWJ के राष्ट्रीय सचिव शिवशंकर सोनपिपरे ने बिलाईगढ़ में हुई इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि प्रदेश में लगातार ऐसी घटनाएं सामने आ रही है, जहां रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकारों हमले हो रहे हैं। और यह लोकतंत्र पर हमला है, और IFWJ राज्य सरकार से पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग करते हुए उक्त अधिकारी को निलंबित कर उसपर आपराधिक मामला दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कही है।

Back to top button