छत्तीसगढ़देश/प्रदेशराजनीति

नक्सलमुक्त भारत के लिए भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ ने मोदी सरकार के प्रति जताया आभार

कहा; बस्तर में दशकों से कायम रेड कॉरिडोर अब डेवलपमेंट कॉरिडोर में बदल रहा है

रायपुर/ भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुभाष अग्रवाल, प्रदेश सहसंयोजक नितिन अग्रवाल, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विजय कुमार जयसिंघानी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के इतिहास में 31 मार्च 2026 का दिन ‘स्वर्ण अक्षरों’ में लिखे जाने वाला दिन बन गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसी दिन आधिकारिक रूप से घोषणा की है, कि गृहमंत्री अमित शाह द्वारा साल 2024 में लिया गया ‘नक्सलवाद समाप्ति का संकल्प’ आज धरातल पर पूर्ण हो चुका है।

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से कहा कि देश अब नक्सल मुक्त हो गया है जिसके लिए हमारे अनेकों जवानों ने अपना बलिदान दिया है, आज देश में लाल आतंक का समूल नाश कर मोदी सरकार ने शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि दी है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की दृढ़ ईच्छाशक्ति व संकल्प एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के लगातार प्रयासों से यह संभव हो पाया है।

बस्तर में दशकों से कायम “रेड कॉरिडोर” (लाल गलियारा) अब “डेवलपमेंट कॉरिडोर” में बदल रहा है। सघन सुरक्षा अभियानों और विकास कार्यों के कारण अबुझमाड़, बीजापुर और सुकमा जैसे नक्सली गढ़ अब “नक्सल मुक्त” होकर विकास की राह पर हैं।

नक्सल मुक्त भारत के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को बधाई देते हुए भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ ने केंद्र व राज्य की डबल इंजन सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Back to top button