खबरों की खबरखास खबरछत्तीसगढ़

पत्रकार अब सहने वाले नही हैं, कव्हरेज के दौरान कोई बदतमीजी करेगा तो हम भी ठोकेंगे

NNH रायपुर/ राजधानी रायपुर के आज़ाद चौक थाना के अंतर्गत बजरंग नगर में हुए विवाद को कव्हरेज करने पत्रकार संदीप शुक्ला के कैमरामैन के साथ बत्तमीजी की गई थी। जिसपर संदीप शुक्ला ने साफ कहा है कि मीडिया आपकी बदतमीजी सहने के लिए नहीं है। कोई भी सबको उल्टा जवाब मिलेगा, हम पटक कर मारेंगे। छोटा विवाद सांप्रदायिक बन गया था। कवर करने गई टीम से बदतमीजी की गई है। बस्ती के कुछ लड़कों ने कैमरापर्सन का बाल खींचा है, पैर पर लात तक मारी, लेकिन सीधी बात है…
आत्मरक्षा परमो धर्मः।
धैर्यं तदनन्तरम्॥ –

संदीप ने कहा मीडिया टीम से हैं इसका मतलब ये नहीं की बदतमीजी सहेंगे, हम पटक कर मारेंगे, गलतफहमी में मत रहना! मीडिया से हैं तो अपमान सहने के लिए नहीं है। जो कोई भी दोषी हो बदतमीजी करेगा तो हम भी ठोकेंगे।

गौरतलब है की एक ठेकेदार की पोल खोलने पर बस्तर के एक पत्रकार की हत्या कर दी गई थी। रेत घाट में खबर करने पर पत्रकारों पर जानलेवा हमला किया जाता रहा है। भिलाई में भी अवैध कब्जा और अवैध निर्माण का कव्हरेज करने पर भी राष्ट्रबोध के सम्पादक पवन केसवानी पर भी जानलेवा हमला किया गया था। इसी तरह कव्हरेज करने के बाद पत्रकारों के साथ बत्तमीजी की जाती रही है, हमले किए जाते रहे हैं, लेकिन पत्रकार अब सहने वाले नही हैं, कव्हरेज के दौरान कोई भी बदतमीजी करेगा तो हम भी ठोकेंगे।

Back to top button