
NNH रायपुर/ गत दिनों पूर्व ट्रैफिक पुलिस द्वारा शाम को 5:00 बजे से लेकर 9:00 बजे तक का लोडिंग अनलोडिंग गाड़ियों पर बैन लगा दिया गया था। जिस वजह से व्यापारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा था एवं ट्रांसपोर्टर की गाड़ियों का चालान किया जा रहा था। जिसके चलते ट्रांसपोर्टर के अंदर भय पैदा हो गया था। जिसको लेकर चेम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थोरानी के नेतृत्व में पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला से मुलाकात की गई, एवं ट्रैफिक डीएसपी विवेक शुक्ला से मुलाकात कर इनका समस्या का समाधान ढूंढा गया अब 5:00 बजे से लेकर 7:00 बजे तक केवल ट्रैफिक व्यवस्था को देखते हुए सिर्फ 2 घंटे के लिए बंद किया जाएगा। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश वासवानी ने बताया कि ट्रांसपोर्टर और व्यापारियों को राहत देने पर चैंबर ने पुलिस कमिश्नर को धन्यवाद ज्ञापित किया है।







