राहुल गांधी और कांग्रेस के 25 सांसदों को गोली मारने की धमकी
पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर धमकी देने वाले युवक को किया डिटेन

NNH कोटा/ राजस्थान के कोटा से एक वीडियो वीडियो आया है, जिसने देश की राजनीति में हलचल मचा दी है। खुद को करणी सेना का प्रवक्ता बताने वाले राजसिंह आमेरा नाम के युवक ने कथित तौर पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के 25 सांसदों को गोली मारने की धमकी दी है।
सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित 25 सांसदों को गोली मारने की धमकी देने वाला वीडियो वायरल होने के बाद कोटा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को डिटेन कर उसे हिरासत में ले लिया है, और उससे पूछताछ की जा रही है।
वायरल वीडियो में युवक संसद परिसर में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के चैंबर के बाहर विपक्ष द्वारा किए गए विरोध का उल्लेख करते हुए आक्रामक बयान देता नजर आ रहा है। उसने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम जी बिरला के साथ बदसलूकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोबारा ऐसी स्थिति बनने पर सांसदों के घरों में घुसकर कार्रवाई की जाएगी।
इस वायरल वीडियो को कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा और पार्टी के अन्य नेताओं ने साझा किया है। वहीं इस पूरे मामले पर भाजपा कोटा जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने बयान जारी करते हुए कहा कि वायरल वीडियो में दिखाई देने वाले युवक का भारतीय जनता पार्टी से कोई संबंध नहीं है, उन्होंने कहा कि भाजपा अनुशासन और राष्ट्र निर्माण के सिद्धांतों पर काम करने वाली पार्टी है और इस तरह की भाषा और धमकी लोकतांत्रिक मूल्यों व पार्टी की विचारधारा के खिलाफ है।इसलिए ऐसे लोगों पर सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए ताकि भविष्य में कोई ऐसा काम करने की हिम्मत न करे।
वीडियो वायरल होने के कुछ ही घंटों के भीतर कोटा पुलिस ने संज्ञान लेते हुए आरोपी को डिटेन कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है, और पुलिस प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।
वीडियो वायरल होने के कुछ ही घंटों के भीतर कोटा पुलिस ने संज्ञान लेते हुए आरोपी को डिटेन कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार युवक पर पहले भी चार मामले दर्ज हैं। और इस मामले की जांच की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।






