
NNH रायपुर/ रायपुर नगर निगम मुख्यालय में आज सामान्य सभा में महापौर मीनल चौबे ने अपने कार्यकाल का 2130 करोड़ रुपये का द्वितीय बजट पेश किया। इस बजट में शहर के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ प्रत्येक वर्ग के हितों का विशेष ध्यान रखा गया है।
इस दौरान मेयर मीनल चौबे ने कहा कि यह केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि हमारे शहर के उज्ज्वल भविष्य का एक सशक्त संकल्प है। इसमें आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, स्वच्छता, अधोसंरचना, जल प्रबंधन एवं नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने हेतु ठोस प्रावधान किए गए हैं।
इस बजट में विशेष रूप से महिलाओं के सशक्तिकरण, युवाओं के रोजगार एवं कौशल विकास, तथा समाज के सभी वर्गों के समावेशी विकास को प्राथमिकता दी गई है। हमारा प्रयास है कि नगर निगम का यह बजट हर नागरिक के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाए और शहर को प्रगति एवं विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाए।
इस अवसर पर सभी एमआईसी सदस्यों सहित 70 पार्षद उपस्थित थे। और बजट की कार्यवाही का अवलोकन करने हेतु राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा एवं उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरंदर मिश्रा भी उपस्थित रहे।







