खास खबरछत्तीसगढ़राजनीति

सीएम साय ने कहा; नक्सलवाद के खात्मे को लेकर हमारे सुरक्षा बलों के साथ विजय शर्मा की सक्रिय और समर्पित भागीदारी

NNH रायपुर/ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि आज 31 मार्च का दिन हम सभी छत्तीसगढ़वासियों के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक है। यह सुशासन के संकल्प की जीत का दिन है, यह हिंसा पर विकास की विजय का दिन है।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि के अवसर पर प्रदेश के ऊर्जावान उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा जी से भेंट हुई। उन्हें इस अभूतपूर्व सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं दीं।

सीएम साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दृढ़ संकल्प को साकार करने में हमारे वीर सुरक्षा बलों के साथ विजय शर्मा की सक्रिय और समर्पित भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण रही।

उन्होंने कहा कि बस्तर अंचल अब विकसित छत्तीसगढ़–2047 के संकल्प को साकार करने में एक मजबूत स्तंभ के रूप में उभरकर अपनी अहम भूमिका निभाएगा।

Back to top button