छत्तीसगढ़जन-सरोकारसामाजिक सरोकारस्वास्थ
सीएम साय ने मेगा स्वास्थ्य शिविर के आयोजन पर की जमकर तारीफ
छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत ने सफल आयोजन के लिए दी बधाई

NNH रायपुर/ अमित चिमनानी के संयोजन और पूज्य बाबा गरीबदास सेवा मंडल, पूज्य शदाणी सेवा मंडल, पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत,भारतीय सिंधु सभा, पूज्य कंध कोट पंचायत के सहयोग से हुए भव्य स्वास्थ्य शिविर में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सिंधी समाज की जमकर तारीफ की।
उन्होंने कहा सिंधी समाज ने सेवा, सौहार्द और समर्पण की जो परंपरा स्थापित की है, वह वास्तव में अनुकरणीय है। समाज द्वारा समय-समय पर किए जा रहे जन सेवा के प्रकल्पों से केवल सिंधी समाज ही नहीं, अपितु सर्व समाज लाभान्वित हो रहा है।
छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी, सचिव अमर चंदनानी, प्रदेश कोषाध्यक्ष कैलाश बालानी, सह कोषाध्यक्ष तनेश आहूजा ने मेगा स्वास्थ शिविर के सफल आयोजन के लिए कार्यक्रम के आयोजक अमित चिमनानी को बधाई व शुभकामनाएं दीं है।






