
NNH रायपुर/ राजधानी रायपुर के एक हॉल में शनिवार 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों का सम्मान किया गया। यह आयोजन छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत की युवा विंग द्वारा आयोजित किया गया था।
युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष विकास रूपरेला ने बताया कि शिक्षक दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर समाज और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 36 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर की महापौर मीनल चौबे शामिल हुईं। इस दौरान विकास रूपरेला ने कहा कि शिक्षक समाज के असली शिल्पकार हैं, जो छात्रों के भविष्य को सही दिशा देते हैं।
कार्यक्रम में पंचायत के प्रदेश मुखी महेश दरयानी, शिक्षक और समाज जन उपस्थित थे।







