खास खबरदेश/प्रदेशमहाराष्ट्र

केंद्रीय मंत्री की बेटी के साथ मनचलों ने की छेड़छाड़

NNH खास खबर/ महाराष्ट्र से एक खबर सामने आई है, जहां मोदी सरकार में मंत्री रक्षा खड़से की बेटी से कुछ मनचलों ने छेड़छाड़ की है, और तस्वीर खींचने की भी कोशिश की। इसकी सूचना मिलते ही महाराष्ट्र पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

महाराष्ट्र के जलगांव स्थित मुक्ताईनगर के कोथली गांव में यह घटना घटी। केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे की बेटी संत मुक्ताबाई यात्रा में शामिल हुईं, जहां अन्य लड़कियां भी मौजूद थीं, इस दौरान कुछ मनचले युवकों ने मंत्री की बेटी और अन्य लड़कियों के साथ छेड़खानी की। मनचलों का मनोबल इतना बढ़ गया कि उन लोगों ने छेड़छाड़ कर अपने मोबाइल से मंत्री की बेटी और अन्य लड़कियों की तस्वीर निकालने की भी कोशिश की।

मंत्री की बेटी से छेड़खानी की सूचना मिलते ही पुलिस टीम आनन-फानन में मौके पर पहुंच गई, लेकिन तबतक मनचले युवक वहां से फरार हो गए थे। केंद्रीय मंत्री की ओर से पुलिस स्टेशन में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई या नहीं, इसे लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आया है।

बता दें कि रक्षा खडसे भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री हैं, और रावेर से लोकसभा की सांसद हैं। उन्होंने 2014, 2019 एवं 2024 के लोकसभा चुनावों में रावेर सीट से जीत हासिल की है, और वे मोदी 3.0 में युवा, कल्याण एवं खेल विभाग की की केंद्रीय राज्य मंत्री हैं।

Back to top button