छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा किया गया 2121 भव्य बहराणा साहिब का आयोजन
गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड में नाम दर्ज

NNH रायपुर/ छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के द्वारा 23 मार्च रविवार को राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में संत श्री लालदास साईं जी के सानिध्य में 2121 भव्य बहराणा साहिब का आयोजन किया गया, जिसमे समाजजन बड़ी संख्या में शामिल हुए। और इस कार्यक्रम में अनुपमा सीरियल की मुख्य अदाकारा रुपाली गांगुली भी शामिल हुईं।

छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के प्रदेश सचिव अमर चंदनानी ने जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के द्वारा 2121 मनोकामना सिद्ध बहराणा साहिब का आयोजन किया गया, जो कि पूर्ण रूप से सफल रहा। और इस कार्यक्रम का गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड में नाम दर्ज किया गया है। अमर ने आगे बताया कि छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत की टीम महीनों इस कार्यक्रम की तैयारियों में जुटी हुई थी। जब बहराणा साहिब निकला तब बहुत ही विहंगम दृश्य और आलौकिक वातावरण था, जहां के लोगों में भारी उत्साह दिखाई दिया। जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी, प्रदेश सचिव अमर चंदनानी ने सफल कार्यक्रम की सभी को बधाई दी है। हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुए बहराणा साहिब कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महेश रोहरा, महासचिव बलराम आहूजा, कैलाश बालानी, तनेश आहूजा, अमर चंदनानी, रितेश वाधवा व अन्य पदाधिकारी गण प्रमुख रूप से उपस्थित थे।








