अन्यछत्तीसगढ़

“बस्तर पंडुम – 2025’’ के प्रतीक चिन्ह का विमोचन

MNH रायपुर/ आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा के समिति कक्ष में ‘‘बस्तर पंडुम – 2025’’ के प्रतीक चिन्ह का विमोचन किया गया। यह महोत्सव बस्तर की लोक कला, संस्कृति, परंपराओं और विरासत को संजोने और संवारने का एक अद्भुत प्रयास है। ‘‘बस्तर पंडुम’’ न केवल हमारी पहचान को मजबूत करेगा बल्कि लोक संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम भी बनेगा।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव जी, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम, केदार कश्यप, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व विधायक सुश्री लता उसेंडी, विधायक विनायक गोयल उपस्थित थे।

Back to top button