छत्तीसगढ़राजनीतिहास-परिहास

भाजपा के प्रदेश महामंत्री जगदीश रामू रोहरा ने रचा इतिहास

NNH रायपुर/ नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव सम्पन्न होने के बाद छत्तीसगढ़ भाजपा बागियों के खिलाफ लगातार अनुशासनात्मक कार्यवाही कर रही है। जिसके तहत कारण बताओ नोटिस व निष्कासन के पत्र जारी किए गए हैं, जिन जिनको नोटिस जारी किया गया है, उनमें छत्तीसगढ़ सरकार के उद्योग मंत्री भी शामिल है। बड़ी संख्या में नोटिस और निष्कासन के जो पत्र जारी किए गए हैं, और सभी मुख्यालय प्रभारी होने के नाते प्रदेश महामंत्री जगदीश रामू रोहरा के हस्ताक्षरित पत्र हैं। इतनी बड़ी संख्या में निष्कासन के पत्रों में हस्ताक्षर कर आदेश जारी करने वाले जगदीश रामू रोहरा प्रदेश भाजपा के पहले महामंत्री बन गए हैं, और इस तरह से उन्होंने इतिहास रच दिया है।

Back to top button