
NNH रायपुर/ विधानसभा परिसर में बुधवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित समस्त मंत्रीगणों एवं पक्ष-विपक्ष के सभी विधायकों को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं।
वहीं रायपुर प्रेस क्लब में आयोजित होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुधवार को आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए। उनके साथ उपमुख्यमंत्री अरुण साव, रायपुर दक्षिण के विधायक सुनील सोनी, धरसींवा विधायक अनुज शर्मा के साथ ही समारोह में रायपुर की महापौर मीनल चौबे भी सम्मिलित हुई।
इस अवसर पर सीएम साय ने समस्त पत्रकार बंधुओं को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान सीएम साय ने कहा कि रंगों का पर्व होली दिलों में स्नेह और अपनापन जगाने का अवसर भी है। होली हमें पुरानी बातों को भुलाकर नए सिरे से दोस्ती और रिश्तों को संवारने की सीख देती है।
इस अवसर पर मीनल चौबे ने सभी को रंग-गुलाल लगाकर उमंग और उल्लास के पर्व होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। और कहा कि हम पत्रकार साथियों का इस बेहतरीन आयोजन के लिए हृदय से अभिनंदन करते हैं।






