छत्तीसगढ़नगरीय निकाय चुनाव 2025

वार्ड परिक्रमा: शहीद वीरनारायण सिंह वार्ड क्र.33 में स्थानीय बनाम बाहरी का मुद्दा हावी

भाजपा प्रत्याशी प्रदीप वर्मा ने कहा मुझे मिल रहा है भारी जन समर्थन, और मेरी जीत तय है

NNH रायपुर/ रायपुर नगर निगम के शहीद वीरनारायण सिंह क्रमांक 33 से भाजपा के प्रदीप वर्मा चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी प्रदीप वर्मा पूर्व मंत्री व रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल के बहुत ही करीबी माने जाते हैं। और वार्ड में बृजमोहन अग्रवाल प्रदीप वर्मा के पक्ष में रोड शो और सभा भी कर चुके हैं। वीरनारायण सिंह वार्ड में भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी के बीच सीधी टक्कर है, क्योंकि यहां बीजेपी-कांग्रेस के अलावा कोई अन्य प्रत्याशी मैदान में ही नही है, इसलिए इस वार्ड का चुनाव बहुत ही रोमांचक हो गया है। इसके साथ ही शहीद वीरनारायण सिंह वार्ड में स्थानीय बनाम बाहरी का मुद्दा हावी है।

शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड के भाजपा प्रत्याशी प्रदीप वर्मा ने बताया कि राजधानी रायपुर और हमारे वार्ड का विकास भाजपा सरकार ने ही कराया है। वीर नारायण सिंह वार्ड के मोहल्लों बस्तियों की गली गली में भाजपा के ही जनप्रतिनिधियों ने सड़क कांक्रीटीकरण व पक्की नालियों का निर्माण कराया है। सफाई व्यवस्था के साथ ही शुद्ध पेयजल की भी व्यवस्था भी हमारी ही सरकार ने किया है।

प्रदीप वर्मा ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि वीरनारायण सिंह वार्ड के अंतर्गत आने वाले आंनद नगर, आंनद विहार कॉलोनी में कांग्रेस सरकार के दौर में विकास से अछूता रहा, जबकि भाजपा सरकार बनने के बाद उस क्षेत्र में डामरीकरण, विधुत पोल, स्ट्रीट लाइट और पक्की नालियों का निर्माण कराकर सफाई की समुचित व्यवस्था की गई। वहीं गीतांजलि नगर, कविता नगर जैसे इलाकों में बहुत से विकास कार्यों का लोकार्पण कर उसे पूरा किया है। इसके अलावा, मौली पारा, सतनामी पारा, साहू पारा, धीवर पारा और तेलीबांधा चौक पर स्थित बाजार में भी वार्ड के नागरिकों की मांग के अनुरूप सभी कार्य पूरे किए हैं। वहीं स्वछ पेयजल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ड्रीम प्रोजेक्ट अमृत मिशन के तहत पूरे वार्ड में पाइप लाइन बिछाकर प्रत्येक घर में नल कनेक्शन दे दिया गया है। और पाइप लाइन बिछाने के कारण जो भी सड़कें खराब हुई थी, उसपर डामरीकरण और और आवश्यकता के अनुसार सीमेंट कंक्रीट सड़क बनाकर कार्य पूरा कर दिया गया है।

प्रदीप वर्मा ने कहा कि मैं इस वार्ड में यहां के नागरिकों के बीच पला बढ़ा हूँ, और एक राजनैतिक कार्यकर्ता होने के नाते वार्ड के लोगों के सुख दुख में सदैव साथ खड़ा रहा हूँ। जबकि कांग्रेस के प्रत्याशी बाहरी व्यक्ति हैं, वार्ड सामान्य होने के बाद चुनाव लड़ने के लिए अचानक प्रकट हुए हैं, वार्ड की जनता उन्हें ठीक तरीके से जानती तक नही है, और उनसे कोई संपर्क भी नही है। यदि वार्ड के नागरिकों को कोई काम कराना होगा तो उन्हें कहां खोजते फिरेंगे। इसलिए यहां स्थानीय और बाहरी भी एक प्रमुख मुद्दा है। और जब केंद्र व राज्य में बीजेपी की सरकार है, तो रायपुर नगर निगम में भी बीजेपी की सरकार होनी चाहिए तभी ट्रिपल इंजन के साथ तीव्र गति से काम होगा, इसलिए मुझे पूरा विश्वास है कि शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड की जनता अपना बहुमूल्य वोट देकर मुझे अपना आशीर्वाद प्रदान करेगी, जिससे मेरी जीत तय है।

Back to top button