छत्तीसगढ़सामाजिक सरोकार
सिंध के अंतिम हिंदू शासक महाराजा दाहिरसेन की प्रतिमा स्थापित करने सुशासन तिहार के शिविर में दिया गया आवेदन

NNH रायपुर/ समाज सेवी अमर चंदनानी ने सुशासन तिहार में एक आवेदन दिया है, जिसमें सिंध के अंतिम हिन्दू शासक महाराजा दाहिर सेन की प्रतिमा स्थापित करने की मांग रखी है।
अमर ने बताया है कि दो दिन पहले है संस्कृति विभाग के एमआईसी सदस्य अमर गिदवानी ने कटोरा तालाब में प्रतिमा स्थापित करने के लिए स्थल निरीक्षण किया था, जहां पर उन्होंने सहमति जताई थी। जिसके बाद आज सुशासन तिहार के शिविर में प्रतिमा स्थापित करने के लिए आवेदन दिया है, जिसपर उचित कार्रवाई के लिए सबंधित विभाग को अग्रेषित कर दिया गया है।







