क्राइम रिपोर्टछत्तीसगढ़

भाजपा नेता के घर से 11 पेटी शराब बरामद

NNH रायपुर/ 2 अक्टूबर गांधी जयंती शुष्क (ड्राई डे) दिवस के दिन छत्तीसगढ़ के पखांजूर में पुलिस ने भाजपा नेता मिंटू सरकार उर्फ सोनू के घर छापा मारकर 11 पेटी मध्यप्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस को काफी समय से सूचना मिल रही थी कि पखांजूर इलाके में मध्यप्रदेश की शराब की तस्करी की जा रही है।

2 अक्टूबर को एक मुखबिर ने खबर दी कि मिंटू सरकार अपने शुभपल्ली स्थित किराए के मकान में अवैध शराब स्टोर कर ग्राहक की तलाश कर रहा है। इस सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस ने तुरंत उच्च अधिकारियों को जानकारी दी और एक टीम बनाकर बताए गए पते पर छापा मारा।

पुलिस को तलाशी के दौरान मध्यप्रदेश में निर्मित” 11 पेटी अंग्रेजी शराब मिली है। इन पेटियों में कुल 528 पाव शराब यानी 95.04 लीटर की मात्रा थी, जिसकी बाज़ार कीमत करीब ₹63,360 बताई गई है। पुलिस ने मिंटू सरकार के खिलाफ आबकारी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Back to top button