क्राइम रिपोर्टछत्तीसगढ़

कॉपर चोरी करते भाजपा पार्षद गिरफ्तार

NNH दुर्ग/ भिलाई स्टील प्लांट से चोरी करके ले जाए जा रहे 1 लाख 32 हजार रुपए कीमत का 220 किलोग्राम कॉपर वायर के साथ रिसाली नगर निगम नेवई बस्ती वार्ड क्रमांक 33 के भाजपा पार्षद परमेश्वर दास उर्फ पिंटू समेत चार आरोपियों को सीआईएसएफ की मदद से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 220 किलोग्राम कॉपर वायर और चोरी में प्रयुक्त एक टाटा नैनो कार बरामद कर जब्त किया गया है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 303(2), 319(2), 112 और 25, 26 छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जुर्म दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार अप्रैल को बीएसपी मेन गेट पर वाहन चेकिंग के दौरान टाटा नैनो कार सीजी 04 एलके 6448 को चेकिंग के लिए रोका गया, वहां तैनात सीआईएसएफ के जवानों ने पूछताछ की और चालक नेवई बस्ती वार्ड-33 के भाजपा पार्षद परमेश्वर उर्फ पिंटू से दस्तावेज मांगे तो वह भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन सीआईएसएफ के जवानों ने उसे पकड़ लिया। आरोपी के पास किसी संजय नाम के बीएसपी कर्मचारी का गेट पास मिला है। वाहन की तलाशी में कार के पिछले हिस्से में 220 किलोग्राम स्क्रैप कॉपर केबल बरामद किया गया है। पूछताछ में आरोपी परमेश्वर ऊर्फ पिंटू  37 वर्ष ने बताया कि उसने ग्राम जोरातराई उतई निवासी लक्ष्मी तांडी 37 वर्ष, स्टेशन मरोदा निवासी हर्ष देशमुख ऊर्फ पुष्पेंद्र ऊर्फ चाकलेटी 22 वर्ष, और योगेश विश्वकर्मा 26 वर्ष के साथ मिलकर संयंत्र से कॉपर चोरी की है। इस मामले में भिलाई नगर भट्ठी पुलिस थाना ने कार्रवाई करते हुए परमेश्वर सहित तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

परमेश्वर कुमार उर्फ पिंटू ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर पार्षद का चुनाव जीता था। इसके बाद वह कांग्रेस में शामिल हुआ था। बाद में राज्य में विधानसभा चुनाव में हुए और कांग्रेस को हार करना पड़ा था। इसके बाद उसने बीजेपी की सदस्यता ले ली थी।

Back to top button