छत्तीसगढ़शिक्षा

जीआरए इंटरनेशनल स्कूल में भव्य समर क्लास का आयोजन

NNH सरगुजा अम्बिकापुर/ जीआरए इंटरनेशनल स्कूल में एक शानदार समर क्लास का आयोजन विद्यालय के निदेशक मंडल — श्रीमती कौशल्या अग्रवाल, श्री राम प्रताप अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्रीमती मीतू अग्रवाल, सचिव श्री अजीत अग्रवाल, एवं श्री जयराम मिश्रा सर के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में अंश अग्रवाल और आशी अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा।

समारोह की शोभा बढ़ाने हेतु मुख्य अतिथि के रूप में सुनील अग्रवाल, रवि अग्रवाल, और सौरभ अग्रवाल ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने समर क्लास में भाग ले रहे प्रतिभाशाली छात्रों के हुनर और समर्पण की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने खेल, नृत्य, संगीत और कला जैसी विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर छात्रों ने न केवल नए कौशल सीखे, बल्कि आत्मविश्वास में भी उल्लेखनीय वृद्धि की।

विशेष रूप से उदयपुर से आए अभिभावक प्रतिनिधि निरंजन सिंह और लखनपुर से आए शैलेंद्र गुप्ता ने विद्यालय प्रशासन द्वारा किए गए भव्य आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल से छात्रों के सर्वांगीण विकास में अत्यधिक मदद मिलती है।

समापन अवसर पर विद्यालय के निदेशक मंडल ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और छात्रों का आभार व्यक्त किया और कहा कि जीआरए इंटरनेशनल स्कूल की स्थापना लखनपुर क्षेत्र में ज्ञान, विज्ञान और निर्माण की सशक्त अवधारणा को साकार करने हेतु की गई थी। भविष्य में भी विद्यालय इसी विचारधारा के साथ छात्रों को उत्कृष्ट शिक्षा और सर्वांगीण विकास का मंच प्रदान करता रहेगा।

Back to top button