
NNH रायपुर/ छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज 1 मई श्रमिक दिवस के अवसर पर मजदूरों को बधाई, और पूर्व निर्धारित कार्यक्रम बोरे बासी तिहार में सम्मिलित हुए। बघेल ने दुर्ग जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में जिले के कार्यकर्ताओं के साथ बोरे बासी ग्रहण किया, और सभी को बाड़े बासी तिहार की बधाई दी।

भूपेश बघेल दुर्ग से खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए रवाना हुए, जहां विधायक यशोदा वर्मा सहित कांग्रेसजनों ने उनका स्वागत किया। बघेल ने खैरागढ़ मे भी सैकड़ों लोगों के साथ बोरे-बासी खाकर छत्तीसगढ़िया संस्कृति को बढ़ावा देते हुए कहा हमर बोरे बासी हमर अभिमान हे।
खैरागढ़ में पत्रकारों से चर्चा भूपेश बघेल ने कहा कि यहां मीराबाई चौक का तोड़ा जाना बेहद निंदनीय है, शासन-प्रशासन को अपनी गलती सुधारते हुए पुनः मीराबाई की प्रतिमा स्थापित करना चाहिए।

इस दौरान स्थानीय विधायक यशोदा वर्मा , डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता स्वामी बघेल, डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।






