छत्तीसगढ़सामाजिक सरोकार
समाज में मृत्युभोज नही कराने की अपील

NNH रायपुर/ समाज सेवी अमर चंदनानी ने मृत्यु भोज नही कराने की अपील की है। उनका कहना है कि समाज में पड़ोसी, स्थानीय रिश्तेदार, व घनिष्ठ मित्र सबंधी क्यों न हो मृत्युभोज वर्जित होना चाहिए। वे इसको लेकर पहले भी अपील करते रहे हैं।
अमर चंदनानी ने जानकारी देते हुए बताया है कि मृत्युभोज पर पाबंदी लगाने के लिए राजस्थान सरकार ने 1960 में राजस्थान मृत्युभोज निवारण अधिनियम पारित किया था। इस कानून की धारा-3 में इस बात का प्रावधान है, कि कोई भी व्यक्ति राज्य में मृत्युभोज का आयोजन नहीं करेगा और न ही उसमें शामिल होगा और न ही इसके लिए किसी पर दवाब डालेगा। समाज के प्रत्येक नागरिक को भी उक्त प्रावधानों को स्वस्फूर्त लागू करने की अपील की है।







