अन्यछत्तीसगढ़राजनीतिविभागीय समाचार

छत्तीसगढ़ शासन ने की प्रदेशभर के सहकारी बैंकों में नियुक्ति, अभिनेष कश्यप बनाए गए रायपुर जिला सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष

NNH रायपुर/ छत्तीसगढ़ शासन ने जिला सहकारी बैंकों में अध्यक्ष व उपाध्यक्षों की नियुक्ति की है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अभिनेष कश्यप “बॉबी” को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित रायपुर का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

अभिनेष कश्यप भजापा के बहुत ही वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं। उन्होंने मंडल से अपनी राजनीति यात्रा शुरुआत की। बॉबी भाजयुमो के रायपुर ग्रामीण जिला महामंत्री, जिलाध्यक्ष रहे हैं। इसके अलावा रायपुर ग्रामीण के जिला महामंत्री फिर ग्रामीण जिला के अध्यक्ष भी बने, इसके बाद वे भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए गए। 2023 के विधानसभा चुनाव में अभिनेष कश्यप धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के प्रबल दावेदार थे।

अभिनेष कश्यप “बॉबी” को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर में उपाध्यक्ष बनाए जाने पर भजापा कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। इस नियुक्ति पर पार्टी नेताओं कार्यकर्ताओं उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Back to top button