छत्तीसगढ़नगरीय निकाय चुनाव 2025

कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी दीप्ति प्रमोद दुबे ने किया रोड शो, जनता से कहा रायपुर की उन्नति और विकास के लिए कांग्रेस को अपना समर्थन दें

NNH रायपुर/ रायपुर नगर निगम की कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी दीप्ति प्रमोद दुबे आज शहर के विभिन्न वार्डों में जनसम्पर्क किया।

उन्होंने आज कटोरा तालाब, चौपाटी, कपूर होटल, तेलीबांधा होते हुए सतनाम मंदिर के पास लोगों से भेंट मुलाकात की। इसके बाद वहां शंकर नगर वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी मनोज मसंद के पक्ष में रोड शो कर जनसम्पर्क भी किया। वहां से दीप्ति दुबे का लोधीपारा कापा बस्ती क्षेत्र में जनसंपर्क कारवां पहुंचा। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने कांग्रेस पर भरोसा कायम रखते हुए रायपुर की उन्नति और विकास के लिए दीप्ति प्रमोद दुबे ने जनता से कांग्रेस को अपना समर्थन देने की बात कही।

Back to top button