छत्तीसगढ़नगरीय निकाय चुनाव 2025

वार्ड परिक्रमा: विधायक मोतीलाल साहू ने रानी दुर्गावती वार्ड क्र. 49 में भाजपा प्रत्याशी अनामिका सिंह के पक्ष में किया जनसम्पर्क

डॉ.अनामिका सिंह ने कहा विकास और सुशासन के लिए भाजपा को वोट दें

NNH रायपुर/ रायपुर नगर निगम के रानी दुर्गावती वार्ड क्रमांक 49 में भाजपा पार्षद प्रत्याशी डॉ. अनामिका सिंह को भारी जन समर्थन मिल रहा है। उनके पक्ष में रायपुर ग्रामीण के विधायक मोतीलाल साहू ने वार्ड के विभिन्न इलाकों में जनसम्पर्क किया।

इस दौरान विधायक मोलीलाल साहू ने कहा कि जनता का अभूतपूर्व समर्थन और कार्यकर्ताओं का जोश यह साबित करता है कि रायपुर की जनता विकास, सुशासन और सेवाभाव के साथ खड़ी है। भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिए समर्पित है। उन्होंने रानी दुर्गावती वार्ड को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए वार्ड की प्रत्याशी अनामिक सिंह को वोट देकर विजयी बनाने की अपील की।

वहीं रानी दुर्गावती वार्ड की भाजपा प्रत्याशी डॉ. अनामिका सिंह ने कहा कि राज्य की विष्णुदेव सरकार ने जो वादा किया है, वो साल भर में पूरा किया है। महतारी वंदन योजना ने महिलाओं के जीवन को सरल बनाया बनाया है, तो मोदी सरकार की आयुष्मान योजना जरूरतमंद लोगों के इलाज में सहायक सिद्ध हुई है। और नगरीय निकाय चुनाव में छत्तीसगढ़ भाजपा ने जो अटल विश्वास पत्र के रूप में घोषणा पत्र जारी किया है, वह जन आकांक्षाओं को पूरा करने वाला है। इसलिए विकास और सुशासन के लिए भाजपा को वोट दें।

Back to top button