छत्तीसगढ़नगरीय निकाय चुनाव 2025

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी दीप्ति दुबे और वार्ड प्रत्याशियों के लिये किया चुनाव प्रचार

बघेल ने कहा हमने छत्तीसगढ़ के लोगो के लिए जो भी योजनाएं शुरू की थी, इन्होने सब बंद कर दिया

NNH रायपुर/ रायपुर में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा अवसर आ गया कि वादाखिलाफ़ी वाली भाजपा सरकार से हिसाब लेने का। पिछले एक साल में भाजपा की सरकार ने हर वर्ग को धोखा दिया। किसान, युवा, आदिवासियों, अनुसूचित जाति, ओबीसी, सामान्य हर वर्ग के कल्याण के लिये कांग्रेस सरकार जो योजना चलाती थी भाजपा ने सब बंद कर दिया। चुनाव देख कर फिर से महतारी वंदन का फार्म भरवा रहे है, एक साल में एक भी आवास नहीं बनाया। अब लोगो को धोखा देने प्रधानमंत्री आवास का फार्म भरवा रहे है। एक साल में न महतारी की याद आई और न आवासहीनो की याद आई।

उन्होंने रायपुर के महापौर प्रत्याशी दीप्ति दुबे और वार्डो के कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने की अपील करते हुए कहा कि नगर निगम चुनाव महत्वपूर्ण है आप लोग विधायक, सांसद चुनते है लेकिन आपके रोजमर्रा के काम पार्षद और मेयर करते है। पांच साल में ज़ब हमारी सरकार थी और अब भाजपा की सरकार है दोनों की तुलना करो हमने गरीबो का राशन कार्ड बनाया, मुफ्त इलाज की सुविधा शुरू किया, हमने बिजली बिल सस्ता किया, 12 महीने से राशन कार्ड नहीं बना रहा। हमने छत्तीसगढ़ के लोगो के लिए जो भी योजनाएं शुरू की थी, इन्होने सब बंद कर दिया। बेरोजगारी भत्ता बंद कर दिया, बिजली बिल हाफ बंद कर दिया, महतारी वंदन में महिलाओं को ठग रहे 1000 दे रहे बाकी मंहगाई बढ़ा दिया, जीएसटी लगा कर गरीब को लूट रहे, स्मार्ट कार्ड से इलाज बंद कर दिया। छत्तीसगढ़ के तीज त्योहारों का हमने जो सम्मान दिया उसको भी बंद किया है। हमने अपने बोरे बासी को सम्मान दिलाया। ये हमारे आत्मसम्मान को ठेस पहुंचा रहे।

Back to top button