भाजपा प्रत्याशी की मौत, बिलासपुर के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

NNH बिलासपुर/ बिलासपुर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान भाजपा प्रत्याशी की मौत की खबर सामने आई है।
जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ नगर पंचायत वार्ड क्रमांक 14 की भाजपा प्रत्याशी सीमामनी दिवाकर की इलाज के दौरान मौत हो गई। ऑपरेशन से एक बच्चे को जन्म दिया था जिसके बाद से तबीयत खराब चल रही थी।
मिली जानकारी के अनुसार सीमामनी दिवाकर को भाजपा ने नवागढ़ नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 14 से अपना प्रत्याशी बनाया था। इसके पहले सीमामनी वार्ड नंबर 3 से पार्षद भी रह चुकी है। बताया जा रहा है कि लगभग 25 दिन पहले सिजेरियन ऑपरेशन से एक बच्चे को जन्म दिया था, जिसके बाद से ही उनकी तबीयत खराब चल रही थी, बीते शुक्रवार की रात को उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी, जिसके बाद इलाज के लिए बिलासपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जिसकी सूचना मिलते ही नवागढ़ में लोग शोक में डूब गए हैं।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल एवं भाजपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा प्रत्याशी सीमामनी दिवाकर के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है।







