छत्तीसगढ़राजनीति

कांग्रेस के पूर्व विधायक की विवादित पोस्ट, कहा पाकिस्तान से युद्ध में भारत की हार सुनिश्चित है

चौतरफा घिर जाने के बाद मांगी माफी

NNH रायपुर/ छत्तीसगढ़ के कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस विधायक यूडी मिंज के फेसबुक पर भारत पाकिस्तान युद्ध को लेकर विवादित पोस्ट की गई है, जिससे बवाल मच गया। मिंज के फेसबुक पर जो पोस्ट शेयर किया गया था, उसमें लिखा गया कि, “आज पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध की बात की जा रही है, तो ये जान लें कि इस बार पाकिस्तान के साथ-साथ चीन से भी लड़ना होगा, और ऐसी स्थिति में भारत की हार सुनिश्चित है”

यूडी मिंज के यह फेसबुक पोस्ट तेजी से वायरल होने के बाद कांग्रेस नेता मिंज सवालों के घेरे में आ गए, हैं और उनकी चौतरफा निंदा हो रही है। जिसके बाद यूडी मिंज ने अपना फेसबुक अकाउंट के हैक होने की बात कही। उनका कहना है कि इस दौरान उनके अकाउंट से कुछ गतिविधियां हुईं, जो उनकी जानकारी और नियंत्रण में नहीं थीं. उन्होंने दावा किया कि फेसबुक हैक हो जाने की वजह से कुछ विवादित पोस्ट किए गए, जिसके चलते ये गलतफहमियां पैदा हुई है, और अब कांग्रेस नेता मिंज ने इसके लिए माफी मांगी है।

Back to top button