खबरों की खबरछत्तीसगढ़राजनीति

रायपुर नगर निगम के पांच कांग्रेस पार्षदों ने दे दिया इस्तीफा

NNH रायपुर/ रायपुर नगर निगम को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। नगर निगम में कांग्रेस के आठ पार्षदों में से पांच पार्षदों ने इस्तीफा दे दिया है। यह पूरा विवाद नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष चयन को लेकर हुआ है। कांग्रेस पार्षदों के इस्तीफे के बाद पार्टी की अंदरूनी खींचतान खुलकर सामने आ गई है।

जिन पांच कांग्रेस पार्षदों ने नाराज़ होकर इस्तीफा उनमें संदीप साहू (वीर सावरकर वार्ड), जयश्री नायक (महामाया मंदिर वार्ड), रेजू जयंत साहू (लाल बहादुर शास्त्री वार्ड), दीप मणिक्य साहू (सरदार बल्लभ भाई पटेल वार्ड), रोशिता प्रकाशी जगत (शहीद मनमोहन सिंह बक्सरी वार्ड) शामिल हैं।

ज़िला कांग्रेस कमेटी ने पहले संदीप साहू को  रायपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष बनाया था, लेकिन बाद में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कांग्रेस से बागी होकर चुनाव लड़कर पार्षद बने आकाश तिवारी को नेता प्रतिपक्ष बना दिया, जिससे पार्टी में अंदरूनी खींचतान बढ़ गई, और नाराज़ पांच कांग्रेस पार्षदों ने आज इस्तीफा दे दिया है। अब कांग्रेस के पास सिर्फ तीन पार्षद बचे हैं। चुनावों में लगातार हार और गुटबाज़ी से जूझ रही कांग्रेस में अब स्थानीय निकाय में भी बिखराव देखने को मिल रहा है।

Back to top button