अन्यछत्तीसगढ़

रायपुर-बलौदाबाजार रोड पर भीषण सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत

NNH रायपुर/ रायपुर-बलौदाबाजार रोड पर भीषण सड़क दुर्घटना हो गई है, जिसमे 14 लोगों की मौत हो गई है, 25 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार रायपुर विधानसभा थाना के अंतर्गत ग्राम चटौद से स्वराज माजदा वाहन क्रमांक CG 04 MQ – 1259 में आज एक कार्यक्रम में कुछ लोग शामिल होने के लिए थाना खरोरा के ग्राम बाना बनारसी गए हुए थे। जहाँ से कार्यक्रम पूरा होने के बाद वापसी में रायपुर-बलौदबाज़ार रोड के सारागांव-बांगोली के पास एक ट्रेलर से टक्कर होने से वाहन में सवार 14 लोगों की मौत हो गई, और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खरोरा और मेडिकल कॉलेज रायपुर ‘मेकाहारा’ भेजा गया है।

Back to top button