छत्तीसगढ़बड़ी खबरसामाजिक सरोकार

छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत ने सर्व सम्मति से लिया बड़ा निर्णय

वैवाहिक समारोह में पूल पार्टी, कॉकटेल पार्टी व सामाजिक मान्यताओं के विरुद्ध नही होंगे कोई आयोजन

NNH रायपुर/ छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत ने समाज सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। सिंधी समाज ने अब शादियों में कॉकटेल पार्टी, पूल पार्टी और प्री-वेडिंग शूट पर रोक लगाने का निर्णय लिया है। सिंधी समाज के वरिष्ठजनों का स्पष्ट कहना है कि वैवाहिक समारोह के दौरान होने वाली इस तरह की अनावश्यक पार्टियां सामाजिक मान्यताओं के विरुद्ध है।

सिंधी समाज के वैवाहिक समारोह में किए जा रहे आयोजनों में परिवर्तन के लिए 8 बिंदुओं पर दिशा निर्देश जारी किया है, जिसका प्रपत्र प्रदेश की सभी क्षेत्रीय सिंधी पंचायतों को प्रेषित भी कर दिया गया है। जो कि निम्नानुसार है…⤵️

छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि यह सभी को विदित है कि “वैवाहिक कार्यक्रमों” मे आ गयी विभिन्न गलत परम्पराओं और विकृतियों से समूचा समाज परेशान है। जिसमें सुधार करने की दृष्टि से पत्रक जारी किया है। जिसे पोस्ट, कोरियर, सोशल मीडिया व अन्य संचार माध्यमों से छत्तीसगढ़ राज्य की सभी क्षेत्रीय पंचायतों व समाजजनों को प्रेषित किया जा रहा है। सिंधी समाज में काफी समय से विचार-विमर्श किया जा रहा था, और सुझाव प्राप्त होने के बाद “पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत” ने वैवाहिक कार्यक्रम के लिए बनाए गए बंधनों कि रूपरेखा तैयार कर सभी पूज्य पंचायतों को दिशा-निर्देश का पत्र प्रेषित किया गया है। छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत ने सभी पंचायतों से अपील की है कि प्रदेश पंचायत द्वारा जारी दिशा निर्देशों का सभी समाजजनों को पालन करवाएं। ताकि अन्य समाजों के लिए सिंधी समाज एक आदर्श समाज के रूप में अपनी छवि कायम करे। इसके साथ ही यह भी आग्रह किया गया है कि समाज प्रमुखों व पंचायत के पदाधिकारियों को अवगत कराकर सर्व सिंधी समाज में इस नई गाइड लाइन का प्रचार प्रसार करें। छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत ने विशेषकर वैवाहिक समारोह में हो रहे पूल पार्टी, कॉकटेल पार्टी सहित 8 बिंदुओं पर दिशा निर्देश जारी किया है, जिसका पालन करना समाज के नागरिकों की नैतिक जिम्मेदारी है। वहीं सिंधी समाज में इसे क्रांतिकारी परिवर्तन बताते हुए समाजजनों ने इस फैसले का दिल खोलकर स्वागत किया है।

Back to top button