
NNH रायपुर/ छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ प्रदेश कार्यकारिणी घोषित की गई है, जिसमें राजेश वासवानी को चेम्बर का प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। राजेश ने कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत होने के बाद पूर्व विधायक एवं चेम्बर के संरक्षक श्रीचंद सुंदरानी से आशीर्वाद लिया और CCCI के अध्यक्ष सतीश थौरानी का आभार व्यक्त किया है।
वहीं राजेश वासवानी की नियुक्ति से शहर के मालवीय रोड सहित विभिन्न व्यापारी संघों में हर्ष व्याप्त है। और गोल बाजार व्यापारी संघ ने चेंबर के नए कार्यकारी अध्यक्ष राजेश वासवानी का स्वागत किया है।

गोल बाजार महा व्यापारी संघ के अध्यक्ष धनराज जैन व अन्य पदाधिकारियों ने राजेश वासवानी से मुलाकात कर उन्हें पुष्प गुच्छ व फूल माला पहना कर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजेश वासवानी ने हमेशा गोल बाजार के हित में अलग अलग मुद्दों को लेकर शासन प्रशासन से मिलकर सेतु की भूमिका निभाई है। और वे व्यापारियों व गोल बाजार व्यापारी संघ का सदैव साथ दिया है। गोल बाज़ार महा व्यापारी संघ ने चेम्बर का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर राजेश वासवानी को बधाई के साथ ही सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी है।
इस दौरान गोल बाजार व्यापारी संघ के अध्यक्ष धनराज जैन, कार्यकारी अध्यक्ष अजय देवांगन, परवेज शकीलुद्दीन, कोषाध्यक्ष विवेक गुप्ता, रत्नेश गुप्ता, बंशी माखीजा, खान साहिब, सुरेश जादवानी, भरत प्रधाननी, विवेक प्रधाननी व अन्य व्यापारीगण प्रमुख रूप से उपस्थित थे।







