उद्योगकारोबारछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स में महेश मिरघानी उपाध्यक्ष मनोनीत, समर्थकों ने दी बधाई

मिरघानी ने कहा व्यापारी हितों के लिए सदैव रहूंगा समर्पित

NNH रायपुर/ छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने कपड़ा व्यवसायी महेश महेश मिरघानी को उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। इस नियुक्ति से मिरघानी के समर्थकों व कपड़ा व्यवसायियों में हर्ष व्याप्त है।

उपाध्यक्ष बनाए जाने पर महेश मिरघानी ने चेम्बर अध्यक्ष और सभी वरिष्ठ संरक्षकों प्रमुख सलाहकारों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया है। महेश ने कहा कि चेम्बर के वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में व्यापारी हितों के लिए सदैव समर्पित रहूंगा।

श्याम चावला, मोहन होतवानी, मोनू आहूजा विजय लहरवानी, निकितेश खेमानी, अभिषेक होतवानी, उज्ज्वल अजवानी ने महेश मिरघानी को चेम्बर में उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर उन्हें बधाई प्रेषित कर सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी है।

Back to top button