
NNH नागपुर/ AICC के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने आज नागपुर में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के कार्यालय में उनसे मुलाकात कर कुम्हारी टोल प्लाज़ा को बंद करने की मांग की।
विकास उपाध्याय ने केंद्रीय मंत्री को जानकारी देते हुए बताया कि संसद में दिए गए उनके बयान (60 किमी के भीतर दो टोल नहीं) के बावजूद छत्तीसगढ़ में नियमों की अनदेखी हो रही है, और कुम्हारी टोल में वर्षों से अवैध वसूली जारी है।
विकास ने बताया कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मेरी बात गंभीरता से सुना है, और टोल बंद करने का भरोसा दिया। विकास उपाध्याय ने कहा कि मैं सालों से इस मुद्दे पर आंदोलन कर रहा हूं। अगर अब भी कार्रवाई नहीं हुई, तो दिल्ली के जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर धरना दूंगा, ये लड़ाई जनता के हक की है, और मैं आखिरी दम तक लड़ूंगा।






