छत्तीसगढ़देश/प्रदेशराजनीति

असम के सह प्रभारी विकास उपाध्याय व कांग्रेस नेताओं द्वारा बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उन्हें राहत दिलाने का प्रयास जारी

विकास ने कहा मनमोहन सिंह सरकार ने असम बाढ़ पीड़ितों को को दिए थे 400 करोड़, असम में भाजपा की डबल इंजन सरकार में लखीमपुर जिले के आमटोला गांव एवं रंगानदी क्षेत्र में पीड़ितों को रही है बहुत परेशानी

NNH रायपुर/ छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक एवं असम कांग्रेस के सह प्रभारी विकास उपाध्याय ने बताया कि असम प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार है, केन्द्र में भी और राज्य में भी। फिर भी यहाँ की जनता खुशहाल जीवन नहीं बीता पा रहे। कल लखीमपुर जिले में नाओबोईचा विधानसभा के आमटोला गांव में दौरा हुआ था और आज लखीमपुर जिले में रंगानदी क्षेत्र में दौरा करने पहुँचे। यहाँ भी बाढ़ आने से सैंकड़ों लोगों का घर प्रभावित हुआ, आज कांग्रेस के नेताओं के साथ असम सह प्रभारी विकास उपाध्याय ने लगातार दो दिवसीय दौरा किया और वहाँ के लोगों को वहाँ की स्थिति को समझने का प्रयास किया। विकास उपाध्याय ने कहा कि यहाँ पर भी लोग अस्त-व्यस्त हो चुके हैं लोग अपने घरों को छोड़कर, अपने परिवार को एवं अपने पालतू पशुओं को साथ में लेकर सड़क पर तंबू तानकर रहने को मजबूर हो गए हैं यह स्थिति बहुत भयावह नजर आ रही है यहाँ लोगों को खाना तक नहीं मिल पा रहा है इनके छोटे-छोटे बच्चे हैं, यहाँ स्कूल प्रभावित हो गया है, अस्पताल प्रभावित हो चुके हैं।

विकास उपाध्याय ने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह जी आठ वर्ष पूर्व असम आये थे और कहा था कि शीघ्र ही यहाँ की जनता को बाढ़ की समस्या से छुटकारा मिलेगा, बाढ़ की समस्या दूर होगी, लेकिन अभी तो यहाँ भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार है फिर क्यों आम जनता को इतनी परेशानी उठानी पड़ रही है क्यों बाढ़ की समस्या का समाधान नहीं हो रहा। विकास उपाध्याय ने कहा कि जिस समय यूपीए की सरकार थी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी ने 400 करोड़ का फंड असम में बाढ़ पीड़ितों के लिए दिया था, जिससे बाढ़ पीड़ितों को काफी राहत उस समय मिली थी। वहीं बीजेपी मूकदर्शक बनकर खाली तमाशा देख रही है, असम की जनता आज परेशान है, खाना नहीं मिल पा रहा, आवासहीन हो गई है। विकास उपाध्याय ने आज लखीमपुर जिले के रंगानदी क्षेत्र में कांग्रेस के नेताओं के साथ दौरा किया और कहा कि बाढ़ पीड़ितों तक राहत सामग्री पहुँचाने का भी कार्य लगातार जारी है। विकास उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार बाढ़ पीड़ितों की सेवा में लगी हुई है एवं हर संभव मदद कर रही है और राशन भी दे रही हैं तथा चिकित्सा जैसी तमाम सुविधाएँ भी उपलब्ध करा रही हैं। विकास उपाध्याय ने बताया कि बाढ़ पीड़ित क्षेत्र में इनका दौरा जारी रहेगा और इसकी संपूर्ण जानकारी कांग्रेस के लीडरशीप को दी जाएगी।

Back to top button