अन्य

पूज्य बिरादरी सिंधी पंचायत की आम बैठक में कुरीतियों के खिलाफ संकल्प के साथ प्रस्ताव पारित

NNH रायपुर/रविवार दिनांक 08 जून को पूज्य बिरादरी सिंधी पंचायत की आम बैठक सिदारा निवास पर आयोजित की गई थी, जिसमें छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत मुख्यालय रायपुर से प्राप्त पत्र में उल्लेखित सभी बिन्दुओं पर उपस्थित सदस्यों ने अपना-अपना विचार व्यक्त किया, तथा समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत से प्राप्त प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया, तथा इसे प्रदेश स्तर पर लागू करने पर सहमति के साथ इस समाज सुधार अभियान के लिए आभार व्यक्त किया गया। और राज्य स्तरीय एक निगरानी समिति का गठन करने का भी सुझाव भी दिया गया।

आम बैठक में पारित किए गए प्रस्ताव :-

1) वैवाहिक समारोह स्थल पर काकटेल पार्टी पूर्णतः प्रतिबंधित होगी.
2) पूल पार्टी एवं बारात में अल्कोहलिक पेय पदार्थ पिलाना पूर्णतः प्रतिबंधित होगा.
3) समस्त वैवाहिक/ मांगलिक कार्य सामाजिक रीति. रिवाजों एवं निर्धारित समय अनुसार किये जाएंगे.

Back to top button