खास खबरमहाराष्ट्रराजनीति

उद्धव के साथ मंच शेयर करते हुए बोले राज ठाकरे; जो बालासाहेब नहीं कर पाए, वो फडणवीस ने कर दिखाया

बई में आयोजित एक संयुक्त रैली में शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) अध्यक्ष राज ठाकरे दो दशकों बाद एक साथ मंच पर नजर आए

 NNH मुम्बई/ महाराष्ट्र की सियासत में जिस तस्वीर को लेकर कयासबाजी चल रही थी आज वो देखने को मिली जब उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे एकसाथ एक ही मंच पर दिखे, वो भी परिवार के साथ। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए राज ठाकरे ने कहा,’ये त्रिभाषा सूत्र कहा से लेकर आए? छोटे-छोटे बच्चों से जबरदस्ती करोगे क्या? महाराष्ट्र को कोई तिरछी नजर से नहीं देखेगा, हिंदी अच्छी भाषा है, सारी भाषा अच्छी हैं। किसी की हिम्मत है तो मुंबई पर हाथ डालकर देख लें।

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे और शिवसेना (उद्धव गुट) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने एक संयुक्त रैली में भाजपा और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर हमला बोला. राज ठाकरे के व्यंग्यात्मक बयान पर फडणवीस ने “रुदाली सभा” कहकर पलटवार किया

फडणवीस ने कहा, “मैं राज ठाकरे का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मुझे दोनों ठाकरे भाइयों को एक साथ लाने का श्रेय दिया. यह मुझे बालासाहेब का आशीर्वाद मिलने जैसा है, लेकिन जो रैली हुई, वह विजय रैली नहीं बल्कि रुदाली सभा थी। भाषणों में मराठी भाषा का नाम भी नहीं लिया गया, सिर्फ सत्ता की लालसा और दुख की बातें थीं।

फडणवीस ने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा, पिछले 25 वर्षों से मुंबई महानगरपालिका पर शिवसेना का कब्जा था, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया. हमने जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मुंबई को नया रूप देना शुरू किया, तब उन्होंने मराठी लोगों को बेदखल कर दिया। हमने बीडीडी चॉल, पात्रा चॉल और अभ्युदय नगर के मराठी परिवारों को उसी स्थान पर बेहतर घर दिए. यही बात उन्हें चुभ रही है।

Back to top button